ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

आरा में दिनदहाड़े मर्डर, अपराधियों ने एक शख्स को गोलियों से भूना

ARA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. आये दिन बदमाश आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं. पर्व-त्यौहार के दिन भी राज्य में आपराधिक

आरा में दिनदहाड़े मर्डर, अपराधियों ने एक शख्स को गोलियों से भूना
First Bihar
2 मिनट

ARA :  बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. आये दिन बदमाश आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं. पर्व-त्यौहार के दिन भी राज्य में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ नीचे नहीं गिर रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर आरा से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक शख्स का दिनदहाड़े मर्डर कर दिया है. भोजपुर पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना इलाके की है, जहां अपराधियों ने मकर संक्रांति के दिन ही एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने पिलापुर गांव में एक बड़ी हत्याकांड को अंजाम दिया है. अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया है. बताया जा रहा है कि गोली मारकर युवक की हत्या की गई है.


इस बड़ी घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. उधर मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची जगदीशपुर थाना की टीम इस हत्याकांड की छानबीन में जुट गई है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक युवक की डेड बॉडी को पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया है. मामले की तफ्तीश की जा रही है. पूर्व के विवाद में इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर इस मामले की जांच में जुटी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता