ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

घूसखोर दारोगा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, केस मैनेज करने के नाम पर ले रहा था दाम-पानी

ARA : इस वक्त एक ताजा खबर आरा से सामने आ रही है, जहां पुलिस ने एक दारोगा को गिरफ्तार किया है, जो केस मैनेज करने के लिए रिश्वत वसूल रहा था. पुलिस ने आरोपी अफसर को अरेस्ट कर लिय

घूसखोर दारोगा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, केस मैनेज करने के नाम पर ले रहा था दाम-पानी
First Bihar
2 मिनट

ARA : इस वक्त एक ताजा खबर आरा से सामने आ रही है, जहां पुलिस ने एक दारोगा को गिरफ्तार किया है, जो केस मैनेज करने के लिए रिश्वत वसूल रहा था. पुलिस ने आरोपी अफसर को अरेस्ट कर लिया है. डीएसपी उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं. 


मामला भोजपुर जिले के पीरो थाना का है, जहां पुलिस ने ASI कृपा नारायण झा को गिरफ्तार किया है. भोजपुरएसपी हरिकिशोर राय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है. गिरफ्तार दारोगा कृपा नारायण झा के ऊपर आरोप है कि वह केस मैनेज करने के लिए लोगों से पैसे की वसूली करता था. बताया जा रहा है कि आरोपी दारोगा कृपा नारायण झा किसी शख्स से रिश्वत मांग रहा था, तभी किसी ने चुपके से उसका वीडियो रिकार्ड कर लिया और उसे एसपी हरिकिशोर राय को भेज दिया. 


वीडियो मिलने के बाद एसपी हरिकिशोर राय ने इस मामले में आरोपी दारोगा कृपा नारायण झा को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. आरोपी दारोगा को गिरफ्तार कर डीएसपी ने छानबीन शुरू कर दी है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता