ब्रेकिंग
पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगपटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

भोजपुर में डबल मर्डर से सनसनी, आक्रोशित लोगों ने 'साइको किलर' को जिंदा जलाया

BHOJPUR : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. भोजपुर जिले में भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर जिले से सामने आ रही है. दो लोगों क

भोजपुर में डबल मर्डर से सनसनी, आक्रोशित लोगों ने 'साइको किलर' को जिंदा जलाया
First Bihar
2 मिनट

BHOJPUR : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. भोजपुर जिले में भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर जिले से सामने आ रही है. दो लोगों की हत्या की बात सामने आई है, जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस की हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है. 


वारदात भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र की है, जहां बकरी गांव में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फ़ैल गई है. उदवंतनगर थानेदार के मुताबिक मानसिक रूप से विक्षिप्त एक 'साइको किलर' ने खेत में बुजुर्ग की हत्या कर दी और वहीं पर उनकी डेड बॉडी को सूखे पत्तों से जलाने लगा. इस दौरान ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो वे दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे.


घटनास्थल पर पहुंचने के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने  मानसिक रूप से विक्षिप्त 'साइको किलर' को दबोच लिया और उसे आग के हवाले कर दिया. उदवंतनगर थानेदार ने फर्स्ट बिहार झारखंड को फोन पर जानकारी दी कि आग से जलाकर अज्ञात लोगों ने 'साइको किलर' को मार डाला. जब पुलिस वहां पहुंची तो दोनों की डेड बॉडी एक साथ महज 50 मीटर की दूरी पर पाई गई. 


इस डबल हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. मानसिक रूप से विक्षिप्त एक 'साइको किलर' की पहचान मुनटुन यादव उर्फ़ पगला के रूप में की गई है. जबकि जिस बुजुर्ग को मुनटुन ने मारा, उनकी पहचान डिग्री यादव के रूप में की गई है. पुलिस डिग्री यादव की उम्र तक़रीबन 70 साल बता रही है. 

टैग्स