ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

आरा में कई राउंड फायरिंग, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका, 2 दर्जन से अधिक गोली और खोखा बरामद

ARA : भोजपुर जिले में एक बार फिर से अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की है. बदमाशों ने इतनी फायरिंग की कि गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा. घटनास्थल से 2 दर्जन से

आरा में कई राउंड फायरिंग, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका, 2 दर्जन से अधिक गोली और खोखा बरामद
First Bihar
2 मिनट

ARA :  भोजपुर जिले में एक बार फिर से अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की है. बदमाशों ने इतनी फायरिंग की कि गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा. घटनास्थल से 2 दर्जन से अधिक जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किये गए हैं. पुलिस इस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई.


घटना भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड का है, जहां सिन्हा आउट पोस्ट के मौजमपुर गांव में दो पक्षों के बीच कई राउंड गोलियां चलीं. हालांकि गनीमत ये है कि किसी भी पक्ष की ओर से कोई हताहत नहीं हुई. घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में लड़ाई हुई थी. तू-तू मैं-मैं होने के बाद मामला गालीगलौज और भी गोलीबारी तक पहुंच गया. दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची सिन्हा ओपी की टीम ने घटनास्थल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. सिन्हा ओपी के प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने 21 जिंदा कारतूस, 6 खोखा और एक बाइक बरामद किया है. एक शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान अजय सिंह के रूप में की गई है. वह मौजमपुर गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है.


उन्होंने आगे जानकारी दी कि इस घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिए गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता