ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आरा में किडनैप कर आशिक का मर्डर, वेलेंटाइन डे के दिन से था गायब

ARA : प्रेम-प्रसंग में एक लड़के की हत्या हो गई है. मामला आरा जिले का है. जहां युवक की डेड बॉडी मिलने से सनसनी फ़ैल गई है. युवक का किडनैप कर हत्या की बात सामने आ रही है. पुलिस ने

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : प्रेम-प्रसंग में एक लड़के की हत्या हो गई है. मामला आरा जिले का है. जहां युवक की डेड बॉडी मिलने से सनसनी फ़ैल गई है. युवक का किडनैप कर हत्या की बात सामने आ रही है. पुलिस ने जमीन के अंदर से युवक की डेड बॉडी को निकाला है. इस घटना की छानबीन की जा रही है. 


वारदात भोजपुर जिले के जगदीशपुर अनुमंडल की है. जहां आयर  थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव में नहर किनारे से एक युवक की डेड बॉडी मिली है. बताया जा रहा है कि लव अफेयर के मामले में युवक की हत्या की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक वेलेंटाइन डे के दिन से ही युवक गायब था. मृतक की पहचान पिंटू बैठा के बेटे अंकित कुमार के रूप में की गई है. इसकी उम्र 15 साल बताई जा रही है. जो अभी 9th में पढ़ाई कर रहा था.


मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया है. पुलिस ने बताया कि युवक 3 दिनों से गायब था.  परिजनों की ओर से शिकायत की गई थी. पुलिस युवक को ढूंढने में लगी हुई थी. गला दबाकर हत्या किये जाने की आशंका जताई जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी. पुलिस ने उसकी डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है. प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग में हत्या की बात सामने आ रही है. भोजपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता