ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

आरा : बदमाशों ने 10 घरों पर की रोड़ेबाजी, पथराव में कई लोग जख्मी, गैंगरेप के दोषियों को सजा मिलने पर भड़के बदमाश

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां बदमाशों ने लगभग 10 घरों पर जमकर पथराव किया है. इस रोड़ेबाजी में दर्जनों लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. इलाके में काफी तनावपूर्ण

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां बदमाशों ने लगभग 10 घरों पर जमकर पथराव किया है. इस रोड़ेबाजी में दर्जनों लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. इलाके में काफी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है. 


वारदात भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना इलाके की है. जहां पद्मिनिया गांव में बदमाशों ने जमकर रोड़ेबाजी की है. इस पत्थरबाजी की घटना में दर्जनों लोगों को चोटें आई हैं. मिली जानकारी के मुताबिक गैंगरेप के दोषियों को सजा मिलने के बाद बदमाशों का गुस्सा भड़का है. अपराधियों ने गांव में कई घरों को अपना निशाना बनाया है. जिसमें कई लोग चोटिल बताये जा रहे हैं. 


वारदात की सूचना मिलते ही ASP मौके पर पहुंचे हैं. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं. पुलिस ने बताया कि गैंगरेप के दोषियों के परिजन केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे. सजा मिलने के बाद वे लोग अचानक से हमला बोल दिये. हालात को काबू करने की कोशिश की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता