ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

आरा में अपराधियों ने एक लड़के को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है. नजदीकी अस्पताल में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया ह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है. नजदीकी अस्पताल में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात भोजपुर जिले के संदेश थाना इलाके की है. जहां फुलाड़ी गांव में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. गोली लगने के कारण युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है. युवक की उम्र 22 साल बताई जा रही है. हालांकि बताया जा रहा है कि युवक घर से शौच के लिए खेत में जा रहा था. इस दौरान कुछ बदमाश सड़क पर फायरिंग कर रहे थे. जिसमें युवक को गोली लग गई. 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. संदेश थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. मगर स्थानीय लोग इस घटना को दबाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि बदमाशों की ओर से फायरिंग हुई है. टीम को जांच के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है. मामले की तफ्तीश चल रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता