ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

आरा में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

ARA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. आरा में अपराधियों ने सामने भोजपुर पुलिस ने सरेंडर बोल दिया है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां बेखौफ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. आरा में अपराधियों ने सामने भोजपुर पुलिस ने सरेंडर बोल दिया है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात नवादा थाना इलाके की है. जहां जवाहर टोला में अपराधियों ने सरेआम एक शख्स को गोली मार दी. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जख्मी युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है. डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं. जख्मी युवक की पहचान नवादा थाना इलाके के जवाहर टोला मोहल्ले ले रहने वाले लक्ष्मण पासवान के बेटे अमित पासवान के रूप में की गई है.  


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बता दें कि आरा नवादा थाना के इलाके में आये दिन अपराधी वारदात को अंजाम देते रहते हैं. हाल ही में बीते 18 नवंबर को अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था. आम लोगों की जान की सुरक्षा को लेकर भोजपुर पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता