ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

आरा में अपराधियों ने पत्रकार को मारी गोली, लॉकडाउन में बड़ी वारदात को दिया अंजाम

ARA : बिहार में कोरोना वायरस की महामारी के बीच आपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर आरा से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA :  बिहार में कोरोना वायरस की महामारी के बीच आपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर आरा से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर लॉकडाउन के बीच एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने आरा में एक पत्रकार को गोली मार दी है. फिलहाल पुलिस इस घटना की तफ्तीश में जुटी हुई है.


वारदात भोजपुर जिले के शाहपुर थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने बेलौटी गांव में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने एक पत्रकार नीरज त्रिपाठी उर्फ़ विक्की त्रिपाठी को गोली मार दी है. फर्स्ट बिहार झारखंड को शाहपुर थानाध्यक्ष की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बेलौटी गांव में ही अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल घायल पत्रकार नीरज उर्फ़ विक्की त्रिपाठी की हालत स्थिर बताई जा रही है.


स्थानीय लोगों के मुताबिक पत्रकार नीरज त्रिपाठी के पैर में गोली लगने की बात सामने आ रही है. गोली लगने के बाद आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाबत भोजपुर के एसपी सुशील कुमार ने फर्स्ट बिहार झारखंड को जानकारी दी कि पत्रकार नीरज त्रिपाठी के भाई पंकज त्रिपाठी और सरोज त्रिपाठी का विवाद गांव के ही कुछ लोगों के साथ है.


आरा में अपराधियों ने पत्रकार को मारी गोली, लॉकडाउन में बड़ी वारदात को दिया अंजाम


एसपी ने आगे बताया कि बीते साल 2019 के नवंबर महीने में नागा तिवारी के परिवार में किसी को गोली लगी थी. जिसमें ये लोग अभियुक्त हैं. उन्होंने कहा कि गांव में आपसी विवाद को लेकर ही पत्रकार को गोली मारी गई है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. फिलहाल पत्रकार की हालत ठीक बताई जा रही है. 

टैग्स