ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

आरा में 4 क्रिमिनल अरेस्ट, पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा

ARA : बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर राज्य की पुलिस नकेल कसने में लगी हुई है. इसी कड़ी में भोजपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. भोजपुर पुलिस ने डकैती की साजिश

आरा में 4 क्रिमिनल अरेस्ट, पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा
First Bihar
2 मिनट

ARA :  बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर राज्य की पुलिस नकेल कसने में लगी हुई है. इसी कड़ी में भोजपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. भोजपुर पुलिस ने डकैती की साजिश रच रहे 4 अपराधियों को हथियार के साथ धर दबोचा है. गिरफ्त अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर उनके गैंग के बारे में पता लगा रही है.


मामला भोजपुर जिले के सिन्हा आउट पोस्ट इलाके की है. जहां  महुली गंगा घाट के पास भोजपुर पुलिस ने 4 अपराधियों को हथियार के साथ धर दबोचा है, जो एक बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले थे. पुलिस के मुताबिक अपराधियों ने ये सभी क्रिमिनल एक बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फौरन छापेमारी करते हुए सभी 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.


भोजपुर पुलिस ने आगे बताया कि इन अपराधियों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है. इनके पास से एक पिस्टल, विदेशी शराब और चोरी की गई मोटरसाइकल को भी बरामद किया गया है. गिरफ्त अपराधियों से पूछताछ कर उनके गैंग के बारे में पता लगाया जा रहा है. जिला पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता