ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

आरा के बड़े ज्वेलर कारोबारी हरिजी गुप्ता का मिला शव, तीन दिनों से थे लापता

BHOJPUR : बिहार के भोजपुर जिले के आरा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां कुछ दिन पहले अपहृत एक बड़े आभूषण व्‍यवसायी डा. हरिजी गुप्‍ता की हत्या कर दी गई है। वहीं,उनक

आरा के बड़े ज्वेलर कारोबारी हरिजी गुप्ता का मिला शव, तीन दिनों से थे लापता
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHOJPUR : बिहार के भोजपुर जिले के आरा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां कुछ दिन पहले अपहृत एक बड़े आभूषण व्‍यवसायी डा. हरिजी गुप्‍ता की हत्या कर दी गई है। वहीं,उनके अपहरण में उपयोग की गई कार को पुलिस ने बक्‍सर से बरामद कर लिया है। जानकारी हो कि, उनका अपहरण भोजपुर जिले के मुख्‍यालय आरा शहर से हुुुआ था। बताया जाता है कि मृतक के बेटों की पटना और आरा में पांच बड़ी आभूषण दुकानें हैं।  


मिली जानकारी के अनुसारडा. हरिजी गुप्‍ता का शव शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-बक्सर निर्माणाधीन फोरलेन स्थित रानीसागर-कनैली गांव के समीप मिला है। पुल के नीचे पत्थर से ढककर शव को छिपाया गया था। इधर, शव मिलने के बाद शाहाबाद डीआइजी क्षत्रनील सिंह भी आरा पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं। इससे पहले पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों को पकड़ने के लिए चौतरफा आपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा बिहिया, शाहपुर और बक्सर से लेकर यूपी तक घेराबंदी की गई। इसके साथ ही मुख्य आरोपित किराएदार अमर के करीबी नामजद दोस्त रितेश कुमार के अलावा चितरंजन को धर दबोचा गया, जिससे लगातार पूछताछ कर क्लू लेने का प्रयास किया जा रहा था। पकड़े गए लोगों में एक आरा के रौजा और दूसरा बक्सर क्षेत्र का निवासी है। इसके अलावा नामजद आराेपितों के परिवार से जुड़े 10 महिला -पुरुष सदस्यों को भी हिरासत में लेकर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, कांड में प्रयुक्त एक्सयूवी कार के बक्सर रेलवे स्टेशन रोड स्थित स्टैंड से बरामद किया गया है।


गौरतलब हो कि, कुछ समय व्यवसायी का बाइपास, बलुआही स्थित मार्केट के दो किरायेदार अमर कुमार व नाजो खातून से विवाद हुआ था। इसमें एक किरायेदार अभी उनके मार्केट में ही रहता है। इसके अलावा महिला किरायेदार नाजाे खातून को हरिजी गुप्ता ने हटा दिया था। वह मार्केट के नजदीक ही रहती है। ऐसे में पुलिस इन सभी एंगल से जांच कर रही है।