ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आरा जेल में कैदियों का कारनामा, जमीन के अंदर छिपा कर रखा था 35 मोबाइल, जेलर समेत तीन कर्मी सस्पेंड

ARA : भोजपुर जिले में बढ़ते अपराध के कारण पुलिस महकमें में अफरा - तफरी का माहौल बना हुआ है। अपराधियों को पकड़ने के लिए अब डीएम के आदेश के बाद जिला के मंडल कारा, आरा में ताबड़तोड़ छाप

आरा जेल में कैदियों का कारनामा, जमीन के अंदर छिपा कर रखा था 35 मोबाइल, जेलर समेत तीन कर्मी सस्पेंड
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA : भोजपुर जिले में बढ़ते अपराध के कारण पुलिस महकमें में अफरा - तफरी का माहौल बना हुआ है। अपराधियों को पकड़ने के लिए अब डीएम के आदेश के बाद जिला के मंडल कारा, आरा में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। वहीं,डीएम के आदेश पर चल रहे तलाशी अभियान ने कैदियों और जेल प्रशासन के कर्मियों के पसीने छुड़ा दिये हैं। एकबार फिर से जेल में तालाशी के दौरान करीब तीन दर्जन मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं। जिसके बाद अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई भी की गयी है और जेलर समेत तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं,दर्जन भर से अधिक कैदियों को दूसरे जेल में भेजने की भी तैयारी की जाने लगी है। 


दरअसल, आरा में पिछले दिनों हुए अपराधिक घटनायों के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गई है और मंडल कारागार में छापेमारी कि गई है। यहां जेल के अंदर तलाशी के दौरान फिर से 35 मोबाइल फोन की बरामदगी हुई है। जिसके बाद इस मामले में बड़ी कार्रवाई की गयी है। जेलर सहित तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं 14 कैदियों को दूसरे जेल में शिफ्ट करने की तैयारी भी चल रही है। 


बताया जा रहा है कि, कैदी द्वारा जेल में मिट्टी के नीचे मोबाइल फोन को छिपाकर रखा गया था। इसे ठिकाना बनाकर वो आसानी से बाहर बातचीत करते थे और मिट्टी में छुपा कर रखे गये 35 मोबाइल बरामद किए गए।  इसका खुलासा जेल में लगातार चल रहे तालाशी अभियान के दौरान हुआ है।


गौरतलब हो कि, भोजपुर में कुछ दिनों पहले की कार्रवाई में कैदियों के पास से 8 मोबाइल फोन, चार्जर और अन्य आपत्तिजनक सामना बरामद किये गये थे। वहीं एकबार फिर से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन अंदर से बरामद किये गये। जिसके बाद इस बात कि चर्चा तेज है कि आखिकार किसके सह पर मंडल कारा में चोरी छिपे मोबाइल का इस्तेमाल धड़ल्ले से कैदी कर रहे हैं।