ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में बहार है!: बात-बात पर गोली मार रहे बदमाश, पहले पता पूछा.. नहीं बताया तो मार दी गोली

ARA: बिहार में अपराधियों की बहार है, जहां अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। बेखौफ बदमाश बात-बात पर लोगों को गोली मार रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर से सामने आया है, जहां

बिहार में बहार है!: बात-बात पर गोली मार रहे बदमाश, पहले पता पूछा.. नहीं बताया तो मार दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: बिहार में अपराधियों की बहार है, जहां अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। बेखौफ बदमाश बात-बात पर लोगों को गोली मार रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक किशोर से पहले पता पूछा और बाद में उसे गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना आरा के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग स्थित टोलन बाबा के मंदिर के पास की है।


घायल किशोर की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मोहल्ला निवासी संजय कुमार यादव के 16 साल के बेटे नवनीत कुमार यादव के रूप में हुई है। घायल नवनीत ने बताया कि रविवार की रात वह मौलाबाग स्थित साहजी की दुकान के पास खड़ा था। मां ने मोबाइल पर कॉल कर खाना खाने के लिए घर पर बुलाया। नवनीत घर वापस लौट रहा था तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने पूछा कि पकड़ी चौक कहां है और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान गोली उसकी जांघ में जा लगी।


किसी तरह से नवनीत वहां से जान बचाकर घर की ओर भागा। तभी उसने देखा कि उसके दाहिने पैर से खून बह रहा है और उसे गोली लगी है। इसके बाद उसने फोन कर इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों ने उस पर फायरिंग क्यों की फिलहाल यह  स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता