ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

CID और भोजपुर पुलिस की कार्रवाई: एक कंटेनर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

ARRAH: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराब की बड़ी खेप आरा में बरामद हुआ है। एक कंटेनर से करीब 20 लाख की विदेशी शराब पुलिस ने जब्त किया है। पटना सीआईडी और भोजपुर पुलि

CID और भोजपुर पुलिस की कार्रवाई: एक कंटेनर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराब की बड़ी खेप आरा में बरामद हुआ है। एक कंटेनर से करीब 20 लाख की विदेशी शराब पुलिस ने जब्त किया है। पटना सीआईडी और भोजपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।


बिहार में शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार भले ही अपनी पीठ थपथपाते नजर आते हैं और उनके पार्टी के नेता शराबबंदी पर सवाल करने पर मीडिया पर ही आरोप लगाने लगते हैं। बिहार में शराबबंदी का क्या हाल है यह किसी से छिपी नहीं है। ताजा मामला आरा का है जहां भारी मात्रा में एक कंटेनर से विदेशी शराब बरामद किया गया है। अब सवाल यह उठता है कि जब बिहार में शराबबंदी है तब इतनी बड़ी मात्रा में बिहार के भोजपुर जिले से शराब कैसे बरामद किया गया। यह सीधे तौर पर सरकार के दावों को गलत ठहरा रहा है।


मामला भोजपुर जिला मुख्यालय आरा की है जहां नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा के पास पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए एक कंटेनर विदेशी शराब को जब्त किया है। पटना सीआईडी और भोजपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इतनी बड़ी मात्रा में शराब की खेप को देख पुलिस भी हैरान है। शराब की खेप मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 


बताया जाता है उत्तर प्रदेश से विदेशी शराब भोजपुर लाई गयी थी तभी इस बात का पता पटना सीआईडी को लग गयी जिसके बाद भोजपुर पुलिस की मदद से कार्रवाई की गयी और शराब की बड़ी खेप को पकड़ा गया। कंटेनर से बरामद हुए शराब की कीमत 20 लाख रुपये बतायी जा रही है। फिलहाल इतनी भारी मात्रा में शराब की खेप कहां से आ रही थी और कहां ले जाई जा रही थी इसकी जानकारी इकट्ठा करने में पुलिस जुटी है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ जारी है।