ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

आरा का कुख्यात टिमला गिरफ्तार, बिहार STF ने उसे यूपी में दबोचा

DESK: बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्तर प्रदेश के चंदौली स्थित सकलडीहा में छापेमारी कर एसटीएफ ने आरा के कुख्यात अपराधी सलीम हाशमी उर्फ टिमला को दबोचा है। टिमला की गिरफ्त

आरा का कुख्यात टिमला गिरफ्तार, बिहार STF ने उसे यूपी में दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्तर प्रदेश के चंदौली स्थित सकलडीहा में छापेमारी कर एसटीएफ ने आरा के कुख्यात अपराधी सलीम हाशमी उर्फ टिमला को दबोचा है। टिमला की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की स्पेशल टीम कई दिनों से लगी हुई थी। 


आरा का कुख्यात टिमला बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था जिसके कारण उसे पकड़ पाना मुश्किल हो रहा था। तभी एसटीएफ को टिमला के यूपी में होने की जानकारी मिली। एसटीएफ ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। फिलहाल उसे भोजपुर पुलिस के हवाले किया गया है। 30 वर्षीय टिमला आरा के टाउन थाना क्षेत्र के भुलहीपुर इलाके का रहने वाला है। 


व्यवसायियों को डरा धमकाकर वह रंगदारी मांगा करता था। रंगदारी नहीं देने पर वह व्यवसायी की हत्या कर देता था। पांच साल पहले ही उसने प्रॉपर्टी डीलर कृष्णा सिंह की हत्या कर फरार हो गया था। जिसके बाद जून 2022 में उसने व्यवसायी सलील प्रसून जैन की भी हत्या कर दी थी। दोनों से रंगदारी मांगी गयी थी और नहीं देने पर टिमला ने उनकी हत्या कर दी थी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद टिमला फरार हो गया था। उसके खिलाफ टाउन थाना और बिहिया थाने में केस दर्ज था। टिमला की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।