ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

500 रुपए के लिए हत्या, दोस्त ने घर से बुलाकर कर डाला मर्डर;खेत में मिली युवक की लाश

ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में

500 रुपए के लिए हत्या, दोस्त ने घर से बुलाकर कर डाला मर्डर;खेत में मिली युवक की लाश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां आरा जिले में 500 रुपए के लिए दोस्तों ने ही 20 साल के मोहन कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक का शव खेत से बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक पांच सौ रुपए के विवाद में हत्या को अंजाम दिया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, आरा जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बारा बसंतपुर का रहने वाले 20 साल के मोहन कुमार की उसी के दोस्तों ने गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक बसंतपुर का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि मोहन दोस्त उसके घर आया और उसे बुलाकर ले गया। घर से कुछ दूरी पर तीन-चार लोग और खड़े थे। और फिर मोहन दोबारा घर नहीं लौटा।


वहीं, युवक देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। और फिर उसका शव एक मंदिर के पास स्थित खेत में पाया गया। परिजनों ने बताया एक दोस्त ने कुछ दिन पहले उससे 500 रुपये उधार लिए थे और वो अपने ही पैसे मांग रहा था। इसी विवाद में उसकी हत्या कर दी गई। 


उधर, इस पुरे मामले में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने कहा कि 500 रुपये के विवाद में उसके दो दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि पीड़ित की गर्दन दबाकर हत्या की गई है। आरा मुफस्सिल थाने के प्रभारी आर आर सिन्हा ने कहा कि पीड़ित बुधवार देर शाम से लापता था। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि पीड़ित की गर्दन दबाकर हत्या की गयी है, लेकिन यह पूछे जाने पर कि पीड़ित की आंखों पर बुरी तरह से वार किया गया है, तो उन्होंने कहा कि घटना चाकू मारने का भी परिणाम हो सकती है। हत्या का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में किया गया है।