ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

24 घंटे के अंदर अगवा सनोज यादव को पुलिस ने किया बरामद, अपहर्ताओं ने मांगी थी 25 लाख की फिरौती

ARRAH: बिहार के आरा में भोजपुर पुलिस ने अगवा सनोज यादव को 24 घंटे के भीतर अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया और परिजनों के हवाले किया। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र की है। घटना के संब

24 घंटे के अंदर अगवा सनोज यादव को पुलिस ने किया बरामद, अपहर्ताओं ने मांगी थी 25 लाख की फिरौती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: बिहार के आरा में भोजपुर पुलिस ने अगवा सनोज यादव को 24 घंटे के भीतर अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया और परिजनों के हवाले किया। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र की है। घटना के संबंध में बताया जाता है की जगदीशपुर थाना क्षेत्र के असुधर गांव के रहने वाले सनोज यादव का अपहरण कर लिया गया था। अपहर्ताओं ने उसके परिजनों से 25 लाख की फिरौती भी मांगी थी। 


फिरौती मांगे जाने की सूचना सनोज यादव की पत्नी लक्ष्मी देवी ने तत्काल पुलिस को दी और पति की सकुशल बरामदगी की मांग की। सनोज यादव की पत्नी ने थाने में  एफआईआर दर्ज कराया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद भोजपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी थी। तत्काल एक टीम का गठन करते हुए छापेमारी शुरू की गयी। आरा-बक्सर बॉर्डर के पास से अगवा सनोज यादव को बरामद किया गया। 


मामले का खुलासा करते हुए भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि 25 लख रुपए के बकाये को लेकर सनोज यादव का अपहरण किया गया था और पैसे की मांग परिजनों से की जा रही थी। गिरफ्तार आरोपी ने भी इस बात को कबूल किया है कि पैसे की लेन-देन को लेकर सनोज को उसने उठाया था। फिलहाल अपहरणकर्ता अभिषेक कुमार को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस घटना में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो और चार मोबाइल बरामद किया गया है। अपहरणकांड में जो अन्य आरोपी शामिल थे उनकी गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता