ब्रेकिंग
सड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचरासड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचरा

भोजपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, अंधाधुंध फायरिंग में एक जवान को लगी गोली

ARA: बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बैंक में पैसा जमा करने जा रहे शख्स से अपराधी लूटपाट कर रहे थे, तभी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जिसक

भोजपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, अंधाधुंध फायरिंग में एक जवान को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बैंक में पैसा जमा करने जा रहे शख्स से अपराधी लूटपाट कर रहे थे, तभी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से भी फायरिंग की गई है। 


जानकारी के मुताबिक, आरा नगर थाना क्षेत्र के एमपी बाग मुहल्ले में गुरुवार को बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे शख्स से पांच की संख्या में आए बदमाश लूटपाट कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम को देख अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में पुलिस के एक जवान को गोली लगी है। 


इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। गंभीर रूप से घायल चिता पुलिस के जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अपराधी पांच की संख्या में थे।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता