ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

भोजपुर में किसान की हत्या, झारखंड पुलिस से रिटायर्ड जवान ने मार डाला

BHOJPUR: इस वक्त भोजपुर से एक बड़ी खबर आ रही है. जहां भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के कुसमी गांव में गुरूवार की सुबह एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या करने का आ

भोजपुर में किसान की हत्या, झारखंड पुलिस से रिटायर्ड जवान ने मार डाला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHOJPUR: इस वक्त भोजपुर से एक बड़ी खबर आ रही है. जहां भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के कुसमी गांव में गुरूवार की सुबह एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या करने का आरोप झारखंड पुलिस से रिटायर्ड सिपाही पर है. जो वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया.


बता दें मृतक 45 वर्षीय देवकांत राय तरारी के कुसमी गांव निवासी भोला राय के पुत्र थे. वे पेशे से किसान थे जो गांव पर ही रहकर खेती कराते थे. घटना के बाद पीरो डीएसपी राहुल सिंह मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर छानबीन शुरूकर दी है. शुरूआती जांच में पुलिस इस घटना को आपसी और जमीन विवाद से जोड़कर देख रही है. घटना सुबह करीब 11 बजे की है. हालत बिगड़ने की आशंका देखते हुए आसपास के थानों को भी वहां बुला लिया गया है. आरोपी रिटायर्ड सिपाही की तलाश की जा रही है. 


फिलहाल जांच में यह बात सामने आ रही है कि कुसमी निवासी किसान देवकांत राय एवं सुरेश राय आपस में पड़ोसी थे. देवकांत राय अपने दरवाजे के पास मिट्टी गिरवा रहे थे. जिसका विरोध रिटायर्ड जवान सुरेश राय ने किया. इसी बात लेकर गुरूवार को वाद-विवाद हो गया. जिसके बाद नाराज रिटायर्ड जवान ने रायफल से किसान को गोली मार दी. जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही तरारी एवं पीरो से पुलिस अधिकारी पहुंचे.


हत्या के बाद तरारी पुलिस कांड में संलिप्त सेवानिवृत्त सिपाही और कांड में प्रयोग की गई रायफल दोनों की बरामदगी में लगी हुई है. इसके लिए सभी थानों की पुलिस पीरो डीएसपी एवं पीरो सर्किल इंस्पेक्टर के नेतृत्व में सर्च आपरेशन चला रही है. वहीं हत्या से गुस्साए लोग तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे है.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें