ब्रेकिंग
जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?

बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी खेल, चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक की बेरहमी से हत्या

Bihar Crime News: भोजपुर के आरा में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सहार थाना क्षेत्र के बड़की खड़ाव गांव में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर 34 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: भोजपुर के आरा स्थित सहार थाना क्षेत्र के बड़की खड़ाव गांव में बुधवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर चाकू से गोद कर एक युवक की हत्या कर दी गई। इलाज के लिए सहार सीएचसी लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 


मृतक को काफी करीब से सिर एवं शरीर के अन्य जगहो पर चाकू मारी गई है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार, मृतक सहार थाना क्षेत्र के बड़की खड़ाव गांव निवासी वीरेंद्र सिंह का 34 वर्षीय पुत्र विक्रांत सिंह है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही लोगो से जमीन को लेकर कुछ माह से विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह उसी विवाद में एक बार फिर तू पकड़ लिया। 


जिसको लेकर आरोपी पक्ष के लोगों से तीखी नोंकझोंक हुई। जिसके बाद आरोपी पक्ष द्वारा उस पर चाकू वार कर दिया गया। जिससे वह बुरी तरह  लहूलुहान हो गया। तब परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सहार सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता