ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

भीड़ ने दी प्रेमी से मिलने की सजा, पहले महिला को पीटा गया फिर पति को कंधे पर बिठाकर पूरे गांव में घुमाया गया

DESK: प्रेमी से मिलने की सजा एक महिला को ऐसी दी गयी जिसे जानेंगे तो आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। पहले महिला की बालों को खींचा गया। फिर उसकी जमकर पिटाई की गयी और जूतों की माला भी

भीड़ ने दी प्रेमी से मिलने की सजा, पहले महिला को पीटा गया फिर पति को कंधे पर बिठाकर पूरे गांव में घुमाया गया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: प्रेमी से मिलने की सजा एक महिला को ऐसी दी गयी जिसे जानेंगे तो आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। पहले महिला की बालों को खींचा गया। फिर उसकी जमकर पिटाई की गयी और जूतों की माला भी पहनाया गया। लोगों का मन जब इससे भी नहीं भरा तब उसे ऐसी सजा सुनाई गयी जिसे सुनकर महिला भी सोच में पड़ गयी। भीड़ की बातों को मानने के सिवाय उसके सामने कोई चारा नहीं था। उसने वैसा ही किया जैसा लोगों ने आदेश दिया। इलाके में इस घटना की चर्चा खूब हो रही है। 


एक महिला को भीड़ ने सरेआम बेइज्जत किया। महिला का कसूर इतना था कि वो पति के रहते किसी गैर मर्द से प्यार किया करती थी। एक दिन वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए उसके घर पर जा पहुंची थी। उधर पति उसे खोजता फिर रहा था। उसने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी। 


इधर प्रेमी से मुलाकात के दौरान गांव के लोगों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद यह बात जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस बात की सूचना मिलते ही पति भी मौके पर पहुंच गया। भीड़ ने इस दौरान महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया। 


महिला के सिर के बालों को खींचकर उसकी जमकर पिटाई की गयी। उसे जूतों का माला पहनाया गया। यही नहीं पति को कंधे पर बैठाकर घुमाया गया। इस दौरान महिला के पति ने भी उसे पीटा। पत्नी की कंधे पर सवार पति को पूरे गांव में घुमाया गया। 


मध्यप्रदेश के देवास जिले में हुई इस घटना के दौरान महिला की मदद के लिए कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया। उल्टे भीड़ में शामिल लोगों ने महिला को दी जा रही सजा को मोबाइल में कैद कर लिया और उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।