ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

अजब प्रेम की गजब कहानी: चाची के प्यार में पागल था भतीजा, चाचा को शराब पीलाने के बाद कर दिया बड़ा कांड

DESK: चाची के प्यार में पागल भतीजे ने अपने ही चाचा को मौत के घाट उतार दिया। मृतक शख्स को अपनी पत्नी और भतीजे के बीच चल रहे प्यार के खेल का पता चल गया था। प्यार में रोड़ा बने चाचा क

अजब प्रेम की गजब कहानी: चाची के प्यार में पागल था भतीजा, चाचा को शराब पीलाने के बाद कर दिया बड़ा कांड
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: चाची के प्यार में पागल भतीजे ने अपने ही चाचा को मौत के घाट उतार दिया। मृतक शख्स को अपनी पत्नी और भतीजे के बीच चल रहे प्यार के खेल का पता चल गया था। प्यार में रोड़ा बने चाचा को भतीजे ने धोखे से शराब पीलाने के बहाने बुलाया और जब चाचा नशे में टल्ली हो गया तो भतीजे ने रॉड से वार कर अपने ही चाचा की जान ले ली।


दरअसल, आगरा की सिकंदरा थाने की पुलिस ने सुमित बघेल हत्याकांड का खुलासा किया है। आनंदनगर के रहने वाले सुमित का शव मंगलवार को सिकंदरा के गांव में खेत से मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी भतीजे सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि रिश्ते में भतीजा लगने वाले सुनील का सुमित के घर आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान उसका दिल चाची पर आ गया और उसने बात करने के लिए एक मोबाइल अपनी चाची को दे दिया। 


इस बात की भनक लगते ही सुमित गुस्से से पागल हो गया और उसने मोबाइल को तोड़ दिया और पत्नी को हिदायत दी कि अगर उसने सुनील से बात की तो वह खुदकुशी कर लेगा। पति की धमकी के बाद पत्नी ने सुनील से बात करना बंद कर दिया। चाची से बातचीत नहीं होने से परेशान सुनील ने किसी तरह से उससे संपर्क साधा। चाची ने सारी बात भतीजे को बता दी। फिर क्या था सुनील ने चाचा सुमित की हत्या करने का मन बना लिया। इसी बीच बुधवार को सुनील ने अपने चाचा सुमित को शराब पीने के लिए बुलाया। चाचा को शराब पीलाने के बाद आरोपी भतीजे ने सिर पर रॉड से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को सुनील पर शक हुआ। शक के आधार पर पुलिस ने जब सुनील से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा सच पुलिस के सामने बता दिया। सुनील की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल रॉड बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, भतीजा अपने चाचा पर यह दबाव बना रहा था कि वह पत्नी को तलाक दे दे। चाचा को रास्ते से हटाने और चाची को पाने के लिए भतीजे ने चाचा की हत्या कर दी।