ब्रेकिंग
बिहार में मौलाना की शर्मनाक करतूत, 15 साल की छात्रा से किया गलत काम; पुलिस ने दबोचाबिहार में दर्दनाक हादसा: मछली पकड़ने के दौरान तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातमपटना की सफाई अब प्राइवेट कंपनी के हवाले, 555 करोड़ में चार साल का ठेका; 75 वार्डों में बदलेगी कचरा उठाव की व्यवस्थामुख्यमंत्री के गृह जिला में गजब खेल! थाना से गायब हो गया गिट्टी लदा जब्त 18 चक्का ट्रक, SP ने गठित की जांच टीमबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: कमरभर पानी के बीच गर्भवती को खटिया पर ले जाने को मजबूर हुए परिजनबिहार में मौलाना की शर्मनाक करतूत, 15 साल की छात्रा से किया गलत काम; पुलिस ने दबोचाबिहार में दर्दनाक हादसा: मछली पकड़ने के दौरान तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातमपटना की सफाई अब प्राइवेट कंपनी के हवाले, 555 करोड़ में चार साल का ठेका; 75 वार्डों में बदलेगी कचरा उठाव की व्यवस्थामुख्यमंत्री के गृह जिला में गजब खेल! थाना से गायब हो गया गिट्टी लदा जब्त 18 चक्का ट्रक, SP ने गठित की जांच टीमबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: कमरभर पानी के बीच गर्भवती को खटिया पर ले जाने को मजबूर हुए परिजन

बिहार : भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, मोबाइल और रुपये लेकर भागे बदमाश

GOPALGANJ : गोपालगंज में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. ताजा मामला मांझा थाना क्षेत्र के धाममापाकड़ गांव का है जहां भाजपा नेता सह पूर्व जिला पार्षद पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर द

बिहार : भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, मोबाइल और रुपये लेकर भागे बदमाश
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. ताजा मामला मांझा थाना क्षेत्र के धाममापाकड़ गांव का है जहां भाजपा नेता सह पूर्व जिला पार्षद पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया. हमला करने के बाद अपराधी मोबाइल और नगद रुपये लेकर फरार हो गए. इधर इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों की मदद से भाजपा नेता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के PMCH रेफर कर दिया. 


जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता लखन तिवारी पीएचडी का फॉर्म भरकर गोपालगंज से अपने घर डुमरिया लौट रहे थे. तभी धाममापाकड़ से आगे चंवर के पास जैसे ही पहुंचे तभी, रोड के किनारे खड़े दो बाइक पर सवार चार अपराधी पीछा करने लगे. पीछा करने के बाद अपराधियों ने सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया. 


पीड़ित ने बताया कि जब उन्हें होश आया तो उनका मोबाइल और हजारों रुपये गायब थे. किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. जहां से उन्हें पटना पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद मांझागढ़ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.