ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

भाई की शादी पर पहले बुलेट पर जीजा गाने पर किया डांस, फिर स्टेज पर चढ़कर करने लगा ठाय ठाय

BHAGALPUR: खुशी के मौके पर हथियार लहराना और फायरिंग करना बिहार में आम बात हो गयी है। हर्ष फायरिंग को कुछ लोग अपने स्टेटस से जोड़कर देखने लगे हैं। उन्हें शायद लगता है कि ऐसा कर

भाई की शादी पर पहले बुलेट पर जीजा गाने पर किया डांस, फिर स्टेज पर चढ़कर करने लगा ठाय ठाय
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: खुशी के मौके पर हथियार लहराना और फायरिंग करना बिहार में आम बात हो गयी है। हर्ष फायरिंग को कुछ लोग अपने स्टेटस से जोड़कर देखने लगे हैं। उन्हें शायद लगता है कि ऐसा करने से उनकी समाज में अलग पहचान बनेगी। कुछ लोग को तो यह भी लगता है कि ऐसा करने से लोगों में उनके प्रति खौफ का माहौल बनेगा। लेकिन इन लोगों को यह भी नहीं मालूम की बिहार में हर्ष फायरिंग पर रोक है। बावजूद इसके लोग बर्थडे हो या तिलक, शादी या फिर बहूभोज हर खुशी के मौके पर फायरिंग करते नजर आते हैं।


हर्ष फायरिंग के मामले में एक और नया मामला जुड़ गया है जो बिहार के भागलपुर का है। जहां इस बार बड़े भाई की शादी में छोटे भाई ने शादी की स्टेज पर फायरिंग किया और डीजे पर ठुमके भी लगाए। फायरिंग करने वाला शख्स अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का छात्र नेता भी रह चुका है। जब वह शादी के मंच पर फायरिंग कर रहा था तभी शादी समारोह में मौजूद किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। 


भागलपुर के बैजाली में हुए फायरिंग का यह वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बात युवक की पहचान बैजानी के रहने वाले कुश पांडेय के रुप में की जा रही है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे वह अपने भाई की शादी में बंदूक लेकर डीजे की धुन पर डांस कर रहा है और फायरिंग भी कर रहा है। इस दौरान एक बंदूक कई हाथों में जाता है। 


कभी वह अपने दोस्तों को बंदूक देता है तो कभी रिश्तेदारों को बंदूक देता है। उसके बाद बुलेट पर जीजा वाले गाने पर ठुमके लगाते हुए शादी के मंच पर फायरिंग की जाती है। गौरतलब है कि हाल ही में कुश पांडेय पर एक हत्याकांड के मामले में पुलिसिया कार्रवाई को प्रभावित करने का मामला दर्ज हुआ था। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई कर पाती है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL

FirstBihar संवाददाता