ब्रेकिंग
सड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचरासड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचरा

भाई बना भाई का दुश्मन: आपसी विवाद में बड़े ने छोटे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर

ARRAH: आपसी रंजिश में भाई ही बना भाई का दुश्मन। बड़े भाई ने सगे छोटे भाई पर जानलेवा हमला करते हुए गोली मार दी। गोली मारने के बाद वह मौके से फरार हो गया। घायल दुर्य़ोधन पासवान ग

भाई बना भाई का दुश्मन: आपसी विवाद में बड़े ने छोटे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: आपसी रंजिश में भाई ही बना भाई का दुश्मन। बड़े भाई ने सगे छोटे भाई पर जानलेवा हमला करते हुए गोली मार दी। गोली मारने के बाद वह मौके से फरार हो गया। घायल दुर्य़ोधन पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जांच में पुलिस जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


घटना आरा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जगवलिया गांव की है। जहां आपसी रंजिश को लेकर बड़े भाई ने अपने खुद के छोटे भाई को गोली मार दी। गोली लगने से घायल छोटे भाई को परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।


घायल की पहचान दारोगा पासवान के 50 वर्षीय पुत्र दुर्योधन पासवान उर्फ जटूली पासवान के रूप में हुई है। जो पिछले पांच महीने पहले ही एक हत्याकांड जेल से छूटकर बाहर आया था। घायल दुर्योधन पासवान ने बताया कि आज शाम वो शौच के लिए गांव के बधार में गया हुआ था। इसी बीच उसके भाई राधेश्याम पासवान और उसके बेटे ने जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमें वह घायल हो गये। 6 महीने पहले अपने भतीजा राजकुमार पासवान की हत्या मामले में दुर्योधन जेल से छूटा था। 


इस बीच इन लोगों की आपस में मारपीट हुई थी जिसकी गवाही संभवत कल या परसों हुई थी और इसी विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें दुर्योधन पासवान घायल हो गए हैं। घायल को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता