ब्रेकिंग
बीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की आशंकादारोगा बनने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ की प्रैक्टिस के लिए निकली मुस्कान की सड़क हादसे में मौतभागलपुर में बाढ़ से हाहाकार: NH-80 के बाद ग्रीनफील्ड फोरलेन पर भी चढ़ा पानी, कभी भी भंग हो सकता है राजधानी से संपर्कबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद... बाइक सवार बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, हालत गंभीरबिहार में PG मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में भारी बढ़ोतरी; अब हर महीने मिलेंगे लाखों रुपये... जानिए कितना हुआ इजाफाबीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की आशंकादारोगा बनने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ की प्रैक्टिस के लिए निकली मुस्कान की सड़क हादसे में मौतभागलपुर में बाढ़ से हाहाकार: NH-80 के बाद ग्रीनफील्ड फोरलेन पर भी चढ़ा पानी, कभी भी भंग हो सकता है राजधानी से संपर्कबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद... बाइक सवार बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, हालत गंभीरबिहार में PG मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में भारी बढ़ोतरी; अब हर महीने मिलेंगे लाखों रुपये... जानिए कितना हुआ इजाफा

बड़े अधिकारी को गोलियों से भूना...मुख्य पार्षद को किया छलनी, अपराधियों ने सरकारी दफ्तर में घुसकर मचाया आतंक

भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े घुसकर अपराधियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें EO कृष्ण भूषण की मौत हो गई, जबकि सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
अपराधियों का तांडव जारी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर के सुल्तानगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने सुल्तान नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी (EO) कृष्ण भूषण की मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में नगर परिषद सभापति राजकुमार उर्फ 'गुड्डू' भी बुरी तरह घायल हो गये हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार दोपहर के वक्त नगर परिषद कार्यालय में विज्ञापन ठेकों की नीलामी (डाक) प्रक्रिया संपन्न हुई थी। इसके तुरंत बाद EO कृष्ण भूषण अपने चैंबर में सभापति गुड्डू के साथ विभागीय चर्चा कर रहे थे। तभी एक बुलेट पर सवार तीन नकाबपोश अपराधी कार्यालय परिसर में घुसे और सीधे चैंबर में दाखिल होकर अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। 


अपराधियों ने वारदात को इतनी तेजी से अंजाम दिया कि सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हमलावर हवा में गोलियां लहराते हुए फरार हो गए।घटना के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने EO कृष्ण भूषण को मृत घोषित कर दिया। 


सभापति गुड्डू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भागलपुर के मायागंज स्थित JLNMCH रेफर किया गया है, जहाँ वे आईसीयू में भर्ती हैं।सरकारी कार्यालय के भीतर हुई इस दुस्साहसिक हत्या ने बिहार की कानून-व्यवस्था और पुलिस गश्ती पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुरुआती कयासों में इस हमले के तार 'विज्ञापन डाक' और वर्चस्व की लड़ाई से जोड़कर देखे जा रहे हैं।


भागलपुर एसएसपी सहित भारी पुलिस बल और एफएसएल (FSL) की टीम मौके पर पहुँच चुकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिले की सीमाओं को सील कर छापेमारी की जा रही है। बड़े अधिकारी को गोलियों से भूना...मुख्य पार्षद को किया छलनी, अपराधियों ने सरकारी दफ्तर में घुसकर मचाया आतंकबड़े अधिकारी को गोलियों से भूना...मुख्य पार्षद को किया छलनी, अपराधियों ने सरकारी दफ्तर में घुसकर मचाया आतंकबड़े अधिकारी को गोलियों से भूना...मुख्य पार्षद को किया छलनी, अपराधियों ने सरकारी दफ्तर में घुसकर मचाया आतंकबड़े अधिकारी को गोलियों से भूना...मुख्य पार्षद को किया छलनी, अपराधियों ने सरकारी दफ्तर में घुसकर मचाया आतंक

बड़े अधिकारी को गोलियों से भूना...मुख्य पार्षद को किया छलनी, अपराधियों ने सरकारी दफ्तर में घुसकर मचाया आतंक