ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

भागलपुर पुलिस पर हत्या का आरोप, थाने में एक इंजीनियर को पीट-पीटकर जान से मार डाला !

BHAGALPUR : जिला पुलिस के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगा है. पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है. एक युवक को थाने में पीट-पीटकर हत्या करने की बात सामने आ रही है, जिसको लेकर काफी बवा

भागलपुर पुलिस पर हत्या का आरोप, थाने में एक इंजीनियर को पीट-पीटकर जान से मार डाला !
First Bihar
3 मिनट

BHAGALPUR :  जिला पुलिस के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगा है. पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है. एक युवक को थाने में पीट-पीटकर हत्या करने की बात सामने आ रही है, जिसको लेकर काफी बवाल हो गया है. थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसवालों के ऊपर मर्डर का आरोप लगा है. घटनास्थल पर काफी बवाल मचा है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके की है. जहां बिहपुर थाना के थानेदार समेत 4 पुलिसवालों के ऊपर एक युवक की हत्या करने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि मड़वा गांव में मामूली सी बात को लेकर एक युवक की हत्या की गई है और इस हत्या का आरोप किसी और के ऊपर नहीं बल्कि वर्दीवालों के ऊपर ही लगा है, जिन्हें समाज की रक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है.


इस घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक भागलपुर के बूढ़ानाथ निवासी आशुतोष कुमार की बिहपुर थानेदार और अन्य पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से पिटाई कर उनकी जान ले ली है. मृतक आशुतोष के भाई सूरज पाठक ने बताया कि आशुतोष कुमार सॉफ्टवेयर इंजीनियर था. वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ नवरात्रि में पूजा - पाठ करने के लिए पुश्तैनी घर गया हुआ था.


इसी क्रम में बैरियर हटाने को लेकर एक स्थानीय युवक से उनका विवाद हो गया. देखते ही देखते वहां पुलिस पहुंच गई लेकिन दोनों को समझाने के बजाय थानेदार और अन्य पुलिसकर्मियों ने आशुतोष को पीटना शुरू कर दिया. पुलिसवाले उसे थाने ले गए और वहां भी उन्होंने उसकी जमकर पिटाई की. इस दौरान आशुतोष लहूलुहान हो गया.  गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.


वहीं दूसरी ओर घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों और अन्य स्थानीय लोगों ने शव को मुख्य सड़क पर रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है. प्रदर्शन कर रहे परिजन आरोपी थानेदार और अन्य दोषी पुलिसकर्मियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.


इस मामले में नवगछिया के डीएसपी ने फर्स्ट बिहार झारखंड को जानकारी दी कि मृतक के परिजनों ने पुलिस के ऊपर हत्या का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि मृतक युवक को पहले से भी कोई बिमारी थी. उसकी मौत हॉस्पिटल में हुई है. मृतक के घरवालों ने पुलिसवालों के ऊपर मर्डर का आरोप लगाया है, जिसको लेकर उनसे लिखित तौर पर आवेदन की मांग की गई है. लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता