ब्रेकिंग
पटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकार

Bihar Crime News: बिहार में सनकी पति ने पत्नी और बेटी को मारी गोली, खुद को चाकू मारकर जान देने की कोशिश की

Bihar Crime News: भागलपुर के बदलूचक गांव में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद में पत्नी और बेटी को गोली मार दी, फिर खुद को चाकू से घायल कर लिया। तीनों अस्पताल में भर्ती हैं, पुलिस जांच जारी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: भागलपुर में एक सनकी ने अपनी पत्नी और बेटी को गोली मार दी। दोनों को गोली मारने के बाद शख्स ने खुद की जान लेने की भी कोशिश की है। उसने खुद को चाकू मार लिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल है। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, शनिवार की देर रात गोराडीह थाना क्षेत्र के बदलूचक गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मोहम्मद मजहर नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी अफरोज और बेटी शकीला को गोली मार दी। गोली पत्नी के पेट को चीरते हुए पास में सो रही बेटी के सीने में जा फंसी। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।


घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर आत्महत्या की कोशिश की, जिससे वह भी घायल हो गया। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अफरोज को गंभीर हालत में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है। वहीं शकीला का इलाज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में चल रहा है, जहां उसके सीने में गोली फंसी हुई है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति मोहम्मद मजहर को पुलिस कस्टडी में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अस्पताल में भर्ती शकीला ने बताया कि उसके पिता मानसिक रूप से अस्थिर हैं, लेकिन गोली चलाने का कारण उसे नहीं पता।


स्थानीय लोगों का कहना है कि मजहर को शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है। वे यह भी बताते हैं कि वह अक्सर नशे में घर में मारपीट करता था और सनकी स्वभाव का था। घटना की जानकारी मिलते ही गोराडीह थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है और आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर इलाज कराया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता