ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

भागलपुर में हाजत से अपराधी फरार, दीवार फांदकर भागा घुटर यादव

BHAGALPUR: भागलपुर जिले के नाथनगर के मधुसूदनपुर पुलिस की लचर व्यवस्था का फायदा अपराधी उठा रहे हैं। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे एक अपराधी हाजत से फरार हो गया। इस घटना से बाद से पुलिस

भागलपुर में हाजत से अपराधी फरार, दीवार फांदकर भागा घुटर यादव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर जिले के नाथनगर के मधुसूदनपुर पुलिस की लचर व्यवस्था का फायदा अपराधी उठा रहे हैं। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे एक अपराधी हाजत से फरार हो गया। इस घटना से बाद से पुलिस की व्यवस्था पर अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। 


इलाके में आए दिन लूट, चोरी और हत्या जैसे वारदाते होते रहती है। पुलिस की सक्रियता के अभाव में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। बताया जाता है कि तातारपुर पुलिस ने बीते शुक्रवार को नाथनगर थाना क्षेत्र के मछली पट्टी निवासी अंकुश कुमार और मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के कोवाकोली निवासी घुटर यादव को पकड़ा था। 


इसके बाद उसने मधुसूदनपुर थाने को सूचना दी थी। सूचना पर मधुसूदनपुर पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लाया था। शनिवार की सुबह 9 बजे थाने का दीवार फांदकर दो में से एक अपराधी घुटर यादव भाग गया।


पहले भी भाग चुका है कैदी 

बीते 26 अप्रैल को भी नाथनगर पुलिस की लापरवाही की वजह से दो कैदी में एक कैदी भागने में सफल हो गया था। यह घटना कैदी को कोर्ट ले जाने के दौरान घटी। इसी बीच कचहरी चौक के पास एक आरोपित हथकड़ी से हाथ बाहर निकालकर भागने में सफल हो गया था। जिसे आजतक पुलिस दुबारा नहीं पकड़ पाई।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता