ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : स्टेशन पर छिनतई का विरोध किया तो युवक को मार दी गोली, इलाके में सनसनी

BHAGALPUR : भागलपुर जिले में नाथनगर रेलवे स्टेशन के पास बदमाशों ने एक युवक को मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर गोली मार दी. वहीं घायल युवक को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती करा

बिहार : स्टेशन पर छिनतई का विरोध किया तो युवक को मार दी गोली, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर जिले में नाथनगर रेलवे स्टेशन के पास बदमाशों ने एक युवक को मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर गोली मार दी. वहीं घायल युवक को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल की पहचान नाथनगर थाना क्षेत्र के मोमिन टोला निवासी मो. चुन्ना के बेटे  अल्तमस के रूप में हुई है. 


मिली जानकारी के मुताबिक गोली युवक के दाहिने कंधे में लगी है. वहीं गोलीबारी का मुख्य आरोपित मौके से भागने में सफल रहा जबकि उसके एक साथी को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा और उसकी जमकर धुनाई कर दी. सूचना पर पहुंची नाथनगर पुलिस ने लोगों के चंगुल से उसे मुक्त कराया और थाने ले गई. लोगों के चंगुल से छुड़ाए युवक की पहचान खगड़िया के गोगरी जमालपुर निवासी अमृत कुमार के रूप में हुई है. 


बताया जा रहा है कि उक्त युवक नूरपुर काली स्थान के पास रहता है. वहीं युवक ने बताया कि वह बेलखुरिया प्राइमरी स्कूल का शिक्षक है. स्थानीय लोगों ने कहा कि नाथनगर स्टेशन बदमाशों का बहुत बड़ा अड्डा बन चुका है. आये दिन स्टेशन पर बदमाश जमा होकर लूट, छिनतई, गोलीबारी जैसी घटना को अंजाम देते है. वहीं घटना की सूचना पर एएसपी सिटी पूरन कुमार झा भी घटनास्थल पहुंचे और स्थानीय लोगों से पूछताछ की. सूचना पर आरपीएफ की टीम भी पहुंच कर जांच कर रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL

FirstBihar संवाददाता