ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सृजन घोटाला में CBI ने तेज की कार्रवाई, फरार मुख्य आरोपियों के ठिकानों पर चिपकाया इश्तेहार

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर में हुए बहुचर्चित सृजन घोटाले में सीबीआई लगातार कार्रवाई कर रही है । बुधवार को सीबीआई की टीम ने सृजन घोटाले की मुख्य आरोपी रजनी प्रिया और अमित कुमार के

सृजन घोटाला में CBI ने तेज की कार्रवाई, फरार मुख्य आरोपियों के ठिकानों पर चिपकाया इश्तेहार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर में हुए बहुचर्चित सृजन घोटाले में सीबीआई लगातार कार्रवाई कर रही है । बुधवार को सीबीआई की टीम ने सृजन घोटाले की मुख्य आरोपी रजनी प्रिया और अमित कुमार के कई ठिकानों पर इश्तिहार चिपकाया। पटना से भागलपुर पहुंची सीबीआई की टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। इस दौरान सीबीआई के अधिकारियों ने दोनों आरोपियों के ठिकानों पर जाकर इस्तेहार चिपकाया। इससे पहले सीबीआई मामले में एक्शन लेते हुए दो बैंक मैनेजर को गिरफ्तार किया था।


दरअसल, चर्चित सृजन घोटाला के मुख्य आरोपी रजनी प्रिया और अमित कुमार लगातार फरार चल रहे हैं। मामले की जांच कर रही सीबीआई दोनों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। बुधवार को सीबीआई की टीम भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के विक्रमशिला कॉलोनी पहुंची और ढ़ोल नगाड़ों के साथ दोनों आरोपियों के ठिकानों पर इश्तेहार चिपकाया। सीबीआई की टीम ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि दोनों आरोपी कहीं भी दिखें तो तुरंत स्थानीय थाने को इसकी सूचना दें।


बता दें कि भागलपुर में महिला सशक्तीकरण और सुदृढ़ीकरण की अलग-अलग सरकारी योजनाओं की करोड़ों रुपयों की राशि को एक आपराधिक षड्यंत्र के तहत बैंककर्मियों की मिलीभगत से सृजन नाम के स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से धोखाधड़ी किया गया था। मामले में भागलपुर के तत्कालीन डीएम केपी रमैया के हस्ताक्षर से आरबीआई की परमिशन लिए बिना बैंक खाते खोले गए और फिर उन खातों के माध्यम से सृजन संस्था के खाते में करोड़ों रुपयों का हेरफेर किया गया था। सीबीआई ने इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद 28 लोगों के खिलाफ 18 मार्च 2020 को आरोप पत्र दायर किया था। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता