ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

न्यू ईयर पर दारू के नशे में झूम रहा आरजेडी नेता गिरफ्तार

BHAGALPUR: नये साल के जश्न में पूरा देश झूम रहा है. बिहार में भी लोग न्यू ईयर अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं. वहीं सुरक्षा के मद्देनजर न्यू ईयर को लेकर बिहार पुलिस भ

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BHAGALPUR: नये साल के जश्न में पूरा देश झूम रहा है. बिहार में भी लोग न्यू ईयर अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं. वहीं सुरक्षा के मद्देनजर न्यू ईयर को लेकर बिहार पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट है. नये साल पर हुड़दंग करने के साथ दारू के नशे में झूमने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है.


भागलपुर में नये साल पर शराब के नशे में टल्ली आरजेडी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नये साल को लेकर भागलपुर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी. चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरजेडी नेता जवाहर मंडल को दारू के नशे में गिरफ्तार किया है. आरजेडी नेता जवाहर मंडल खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र का रहने वाला है.


आरजेडी नेता समेत कई लोगों को शराब के नशे में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. भागलपुर के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि नए साल को लेकर भागलपुर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. पुलिस ने बाइकर्स और शराबियों पर कड़ी नजर रखी है, साथ ही आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता