ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

शराब के नशे में धुत दबोचे गए दो दरोगा, एक गिरफ्तार तो वहीं दूसरा सस्पेंड

BHAGALPUR : बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद कुछ पुलिस अधिकारी कानून का पालन करवाने के बदले खुद ही कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आते रहते ह

शराब के नशे में धुत दबोचे गए दो दरोगा, एक गिरफ्तार तो वहीं दूसरा सस्पेंड
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद कुछ पुलिस अधिकारी कानून का पालन करवाने के बदले खुद ही कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आते रहते हैं. ताजा मामला है कि भागलपुर के भवानीपुर थाने में तैनात दो ASI अपनी बैरक में नशे में धुत पाए गए. मामले की सूचना जैसे ही एसडीपीओ क मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की. 


जांच में दोनों ASI नशे में धुत पाए गए जिसके बाद एक एएसआई सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया तो वहीं दूसरा परमहंस सिंह मौके से भागने में सफल रहा. परमहंस सिंह को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि दोनों के जांच में अल्कोहल की पुष्टि होने पर बिहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इसके बाद सुभाष यादव को जेल भेज दिया गया, वहीं परमहंस सिंह को भागने के कारण निलंबित कर दिया गया. दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है. 


बताया जा रहा है कि भवनीपुर थाना की बैरक में दोनों ASI ने जमकर शराब पी रखी थी और बाद में अपने बैरक में सोने चले गए थे. तभी किसी ने वरीय पुलिस अधिकारियों को दोनों एएसआई के नशे में धुत होने की जानकारी दी. जब एसडीपीओ ने मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश की दोनों एएसआई नशे में धुत पाए गए. बाद में दोनों से पूछताछ की गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिए गया. लेकिन बाथरूम जाने के बहाने एएसआई परमहंस सिंह मौके से फरार हो गए जबकि सुभाष सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

टैग्स