ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

शकील ने नीलम का कर दिया श्रद्धा जैसा हाल, हत्या के बाद शरीर के अंगों को काट हो गया फरार

BHAGALPUR: पिछले दिनों दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। शादी का दबाव बनाने पर श्रद्धा के बॉयफ्रेंड आफताब ने उसके 32 टुकड़े कर दिए थे। श्रद्धा हत्याकांड

शकील ने नीलम का कर दिया श्रद्धा जैसा हाल, हत्या के बाद शरीर के अंगों को काट हो गया फरार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BHAGALPUR: पिछले दिनों दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। शादी का दबाव बनाने पर श्रद्धा के बॉयफ्रेंड आफताब ने उसके 32 टुकड़े कर दिए थे। श्रद्धा हत्याकांड से मिलता जुलता हत्या का एक मामला बिहार से सामने आया है। यहां महिला पर गलत नजर रखने वाले युवक को जब परिवार के लोगों ने घर आना जाना बंद करा दिया तो आरोपी ने चाकू से कई वार कर महिला को मौत के घाट उतार दिया और उसके अंगों को काट डाला। घटना भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के छोटी दिलौरी की है।


मृतक महिला की पहचान पीरपैंती थाना क्षेत्र के छोटी दिलौरी निवासी अशोक यादव की पत्नी नीलम देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी शकील का अशोक यादव के घर लंबे दिनों से आता-जाता रहता था। जिसके कारण परिवार से उसकी काफी जनदीकी हो गई थी। शकील की गंदी नजर अशोक यादव की पत्नी नीलम देवी पर थी। शकील किसी न किसी बहाने अशोक यादव के घऱ पहुंच जाता था और नीलम को परेशान किया करता था। इस बात की भनक जैसे ही अशोक को लगी उसने शकील को घर आने से मना कर दिया। जिससे नाराज शकील ने नीलम के हत्या की साजिश रच डाली।


शनिवार की शाम जब नीलम देवी बाजार से लौट रही थी। तभी घात लगाए सिरफिरे शकील ने उसपर चाकूओं से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। इसके बाद उसने नीलम के हाथ-पैर समेत अंदरूनी अंगों को चाकू से काट दिया और मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ नीलम देवी के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी शकील की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।