ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने के बाद छोड़ा साथ

BHAGALPUR: भागलपुर के एक युवक ने मुंगेर की युवती को शादी का झांसा देकर गलत काम किया। कुछ दिन बाद जब युवती पेंग्नेंट हुई और जब उसने इस बात की जानकारी युवक को दी। तब वह आगबबूला हो गय

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने के बाद छोड़ा साथ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर के एक युवक ने मुंगेर की युवती को शादी का झांसा देकर गलत काम किया। कुछ दिन बाद जब युवती पेंग्नेंट हुई और जब उसने इस बात की जानकारी युवक को दी। तब वह आगबबूला हो गया और उसे छोड़कर चला गया। युवती जब उसके घर पर गई तब लड़के के परिवारवालों ने लड़के को समझाने के बजाये उसे ही अबॉर्शन कराने की सलाह दी। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। जिसके बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। अब पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है।


जिस युवक पर युवती ने आरोप लगाया है वह भागलपुर के ततारपुर का रहने वाला है। युवक की पहचान आशुतोष रजक के रूप में हुई है। वही पीड़ित युवती मुंगेर की रहने वाली है। फिलहाल वह भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र में परिवार के साथ रहती है।


पीड़िता ने बताया कि आशुतोष रजक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया। जब वह गर्भवती हो गयी तब आशुतोष ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। जब पीड़िता आशुतोष के घर पहुंची तब उसके परिजनों ने गर्भपात कराने की बात कही।


ऐसा नहीं करने पर परिजनों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने इस बात की जानकारी तिलकामांझी थाना पुलिस को दी। मामला सामने आने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी है। वही पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है।