ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार पर चला दी गोली, अपराधी की करतूत CCTV में हुई कैद

BHAGALPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि आए दिन वे आपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे है। ताजा मामला भागलपुर के नाथनगर का है जहां हत्या के उद्धेश्य से

रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार पर चला दी गोली, अपराधी की करतूत CCTV में हुई कैद
Santosh Singh
2 मिनट


BHAGALPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि आए दिन वे आपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे है। ताजा मामला भागलपुर के नाथनगर का है जहां हत्या के उद्धेश्य से आए अपराधी ने दुकान पर बैठे खाद-बीज विक्रेता पर गोली चला दी। हालांकि दिनदहाड़े हुई इस घटना में वे बाल-बाल बच गए। जब दुकानदार ने अपराधी को पकड़ने की कोशिश की तो बम फेंकने की धमकी देता वह मौके से फरार हो गया। घटना की पूरी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। 



बताया जाता है कि नाथनगर स्टेशन रोड स्थित दुकानों में पिछले कई दिनों से रंगदारी की मांग की जा रही थी। रंगदारी मांगने वाले शख्स का नाम रुपेश यादव बताया जा रहा है जो रंगदारी मांगने आज भी पहुंचा था। जब खाद विक्रेता बलवीर ने रंगदारी देने से इनकार कर दिया तब उसने गोली चला दी। घटना के वक्त बलवीर अपनी दुकान पर ही बैठा था। तभी अचानक फायरिंग से अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसके बाद दुकानदार ने अपराधी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन बम का भय दिखा वह मौके से भागने में सफल हो गया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता