ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नशे में धुत सनकी पति ने की पत्नी और बेटे की हत्या, आरोपी ने जुर्म कबूला, पांचवी पत्नी थी मृतका

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां एक सनकी पति ने पत्नी और 6 माह के मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना शाहकुंड प्रखंड के जवाखार मोढार गांव की है। इस घटना से

नशे में धुत सनकी पति ने की पत्नी और बेटे की हत्या, आरोपी ने जुर्म कबूला, पांचवी पत्नी थी मृतका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां एक सनकी पति ने पत्नी और 6 माह के मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना शाहकुंड प्रखंड के जवाखार मोढार गांव की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 


भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत जवाखार मोढार गांव में बीते बुधवार एक सनकी पति ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी रूपा देवी एवं छह माह का मासूम पुत्र की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शराब के नशे में धुत सुनील हरिजन ने इस घटना को अंजाम दिया है। 


पुलिस ने गुरुवार की सुबह हत्या के नामजद आरोपी सुनील हरिजन को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में सुनील हरिजन ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। मृतका के भाई ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनकी बहन अपने ससुराल आई थी। सुनील हरिजन के साथ रूपा की शादी 4 साल पहले हुई थी।


 लोगों की माने तो सुनील हरिजन ने पहले भी 4 शादी की है  रूपा उसकी पांचवी पत्नी थी। मृतका के भाई ने यह भी बताया कि उसके ऊपर भी उसके जीजा ने जानलेवा हमला किया था जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। 


इधर घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी विधि व्यवस्था निसार अहमद शाह, प्रशिक्षु डीएसपी दिवेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी पति सुनील हरिजन से कड़ी पूछताछ की। जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूला। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shushil

FirstBihar संवाददाता