ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

मोबाइल पर अक्सर बेटी का व्यस्त रहना एक मां को नागवार गुजरा, गुस्सायी मां ने गला दबाकर कर दी हत्या

DESK: मोबाइल पर बेटी हमेशा व्यस्त रहती थी मां के समझाने के बावजूद वह बातें सुनते को तैयार नहीं थी। इसी बात से गुस्साएं एक मां ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाक

मोबाइल पर अक्सर बेटी का व्यस्त रहना एक मां को नागवार गुजरा, गुस्सायी मां ने गला दबाकर कर दी हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: मोबाइल पर बेटी हमेशा व्यस्त रहती थी मां के समझाने के बावजूद वह बातें सुनते को तैयार नहीं थी। इसी बात से गुस्साएं एक मां ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के सामने उसने बेटी की हत्या की बात स्वीकारी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना भागलपुर के नवगछिया की है जहां रंगरा चौक प्रखंड के चापर दियारा में एक सौतेल मां ने बेटी को गला दबाकर मार डाला। बताया जाता है कि गोरखपुर में रेलवे के पुल विभाग में अरुण मंडल कार्यरत हैं। अरूण मंडल ने दो शादी की है। पहली पत्नी से तीन बेटी है जिसमें मृतका मनीषा कुमारी सबसे छोटी बेटी थी। वही दो अन्य बेटियों की शादी हो चुकी है। मनीषा अपनी दादी और सौतेली मां सोमा देवी के साथ रहती थी। 


मनीषा घंटों मोबाइल पर व्यस्त रहती थी जिसे लेकर उसकी सौतेली मां डांट फटकार लगाती रहती थी। इसे लेकर अक्सर दोनों के बीच कहासूनी हुआ करती थी। शुक्रवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साई मां सोमी देवी ने गला दबाकर मनीषा की हत्या कर दी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रंगरा ओपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले किया गया। वही सौतेली मां सोमा देवी के खिलाफ मृतका की बड़ी बहन विशाखा देवी ने थाने में केस दर्ज कराया। 


सौतेली मां को हत्या का आरोपी बनाया गया। जिसके बाद मौके से पुलिस ने सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के क्रम में सौतेली मां ने बेटी की हत्या की बात स्वीकारी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।