ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

किसान की गोली मारकर हत्या, खेत में काम करने के दौरान बदमाशों ने सिर में मारी गोली

BHAGALPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर के नवगछिया का है जहां एक किसान की गोली मारकर हत्या

किसान की गोली मारकर हत्या, खेत में काम करने के दौरान बदमाशों ने सिर में मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर के नवगछिया का है जहां एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। 


मृतक की पहचान नवगछिया के बिहपुर झंडापुर निवासी 35 वर्षीय किसान रवीश कुमार के रूप में हुई है जिसकी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना नदी थाना क्षेत्र के टेकना बहियार की है जहां गेहूं के खेत से शव बरामद किया गया है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीपीओ ओर नदी थाना पुलिस समेत कई थानों की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि झंडापुर निवासी किसान रवीश कुमार अपने खेत में काम कर रहे थे तभी इसी दौरान अपराधियों ने सिर में गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही किसान की मौत हो गयी। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता