ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

कमरे से मिली देवर और भाभी की लाश, संदिग्ध हालत में दोनों की मौत, कश्मीर में चाऊमीन बेचता है पति

BHAGALPUR: भाभी और देवर की लाश एक कमरे से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना भागलपुर के मोहाजदपुर थाना क्षेत्र के मिरजानहाट की है। जहां सदिग्ध हालत में दोनों की मौत हुई है

कमरे से मिली देवर और भाभी की लाश, संदिग्ध हालत में दोनों की मौत, कश्मीर में चाऊमीन बेचता है पति
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भाभी और देवर की लाश एक कमरे से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना भागलपुर के मोहाजदपुर थाना क्षेत्र के मिरजानहाट की है। जहां सदिग्ध हालत में दोनों की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना की सूचना परिजनों को दी गयी है। 


बताया जाता है कि मृतका का पति अरुण साह कश्मीर में चाउमिन बेचा करता है। भागलपुर में उसकी पत्नी और छोटा भाई रहता था। पत्नी राधा देवी एक एनजीओ में काम करती थी। जबकि छोटा भाई मुकेश अपनी भाभी के साथ एक ही कमरे में चार साल से रह रहा था और वहां रहकर पढ़ाई किया करता था। पढ़ाई के साथ-साथ वो पार्ट टाइम जॉब भी किया करता था।


घटना से पहले राधा देवी एनजीओ के काम से पटना गई हुई थी करीब बीस दिन बाद भागलपुर लौटी थी। भागलपुर लौटने के बाद कमरे से दोनों की लाश मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दोनों के गले में रस्सी लगा हुआ था और शव फर्श पर रखा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है वही मृतक के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी गयी है। 


पुलिस ने घटनास्थल से राधा और मुकेश के मोबाइल को कभी जब्त किया है। मोबाइल के वाट्सएप चैटिंग को खंगाला जा रहा है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। आस-पास में रहने वाले लोग भी इस घटना से हैरान हैं। हालांकि अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामला हत्या है या आत्महत्या इस बात का भी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दूओं की जांच में जुटी है।  


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता