ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

जमीन बेचकर 7 लाख का दारू पी गया पति, मना करने पर नशेड़ी ने पत्नी को जहर पिलाकर मार डाला

BHAGALPUR: दारू पीने के चक्कर में एक शख्स ने 7 लाख में जमीन बेच दी। पत्नी के लाख मना करने के बाद भी वह नहीं माना। पैसा आने के बाद वह जमकर शराब पीने लगा। इस दौरान उसका संपर्क ए

जमीन बेचकर 7 लाख का दारू पी गया पति, मना करने पर नशेड़ी ने पत्नी को जहर पिलाकर मार डाला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: दारू पीने के चक्कर में एक शख्स ने 7 लाख में जमीन बेच दी। पत्नी के लाख मना करने के बाद भी वह नहीं माना। पैसा आने के बाद वह जमकर शराब पीने लगा। इस दौरान उसका संपर्क एक लड़की से हो गया। जिससे उसका प्रेम प्रसंग चलने लगा। जैसे ही इस बात की जानकारी पत्नी को हुई वो पति का विरोध करने लगी जो नशेड़ी पति को नागवार गुजरा और जहर पिलाकर पत्नी की हत्या कर दी। 


घटना भागलपुर के जीछो गांव की है। जहां शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी को जहर खिलाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पति और ससुरालवाले मौके से फरार हो गये हैं। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मृतका प्रतिमा देवी के भाई रामरंजन यादव ने बताया कि उनकी बहन प्रतिमा देवी की शादी ब्रजेश के साथ 2010 में हुई थी। एक बच्ची का बाप बनने के बाद ब्रजेश अपनी पत्नी प्रतिमा देवी को देखना नहीं चाहता है। 


क्योंकि पत्नी शराब पीने का अक्सर विरोध किया करती थी जो उसे पसंद नहीं था। शराब पीने के चक्कर में ब्रजेश ने जमीन तक बेच दिया था। जमीन उसने सात लाख रूपये में बेची थी और उसी पैसे से लगातार दारू पी रहा था और पैसा अय्याशी में उड़ा रहा था। ब्रजेश एक लड़की के चक्कर में पड़ा हुआ था जिसके कारण वह अपनी पत्नी को तबज्जों तक नहीं देता था। 


लड़की से संबंध होने को लेकर पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। पति की इस करतूत से पत्नी प्रतिमा देवी परेशान थी। जब भी पति को समझाती वह मारपीट करने लगता था। ब्रजेश शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया करता था लेकिन प्रतिमा देवी चुपचाप सब कुछ सह रही है लेकिन उसे चुप रहने की सजा खुद उसके पति ने दे दी। 


नशे में धुत होकर पति घर पहुंचा और जबरन जहर पिलाकर पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी को जहर पिलाने के बाद वह घर से फरार हो गया। साथ ही मृतका के ससुरालवाले भी शव को छोड़कर फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका के मायकेवालों ने पति और ससुरालवालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता