ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार : गैंगरेप पीड़िता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कई दिनों से डिप्रेशन में थी

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले में गैंगरेप पीड़िता ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है. बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से वह डिप्रेशन में थी. युवती द्वारा ख़ुदकुशी कर लेने की खबर स

बिहार : गैंगरेप पीड़िता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कई दिनों से डिप्रेशन में थी
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले में गैंगरेप पीड़िता ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है. बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से वह डिप्रेशन में थी. युवती द्वारा ख़ुदकुशी कर लेने की खबर से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है.  वहीं, पूरे इलाके मटमै सन्नाटा पसरा हुआ है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. 


घटना पीरपैंती के एकचारी दियारा के एक गांव का है. मृतका की उम्र 14 साल बताई जा रही है. परिजनों के मुताबिक, कुछ महीने पहले उसके साथ गैंगरेप की घटना हुई थी जिसके बाद से ही वह डिप्रेशन में रहने लगी थी. सुबह पांच बजे जब उसकी छोटी बहन शौचालय गई तो देखा कि बड़ी बहन का शव फंदे से झूल रहा था. छोटी बहन के शोर करने पर उसकी मां और परिजन मौके पर पहुंचे और नाबालिग लड़की को फंदे से उतारा. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.


परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना पर एकचारी दियारा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की. थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन किशोरी के डिप्रेशन में होने के कारण आत्महत्या की बात कह रहे हैं. फिर भी पुलिस अन्य बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है. जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा.

टैग्स