ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

BHAGALPUR : भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आगामी विधानसभा चुनाव के सारे सुरक्षा के दावे की अपराधियों ने पोल खोल कर रख दी है. इतना ही नहीं पुलिस को खुली चुनौती देते

दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आगामी विधानसभा चुनाव के सारे सुरक्षा के दावे की अपराधियों ने पोल खोल कर रख दी है. इतना ही नहीं पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. हालांकि एक अपराधी को स्थानीय लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी.


लोगों ने पकड़ाए अपराधी को पुलिस के हवाले कर दिया. मौके पर सुल्तानगंज थाने की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाबत बताया जा रहा है कि जिले के  सुलतानगंज थाना क्षेत्र के कासिमपुर एन.एन.स्कूल के पास दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक अनिल मंडल नवादा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.


ग्रामीणों ने अपराधी को गोली मारते देखकर उसे खदेड़ा और पकड़कर खंभे में बांधकर जमकर पिटाई की. इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को देने पर पुलिस दल बल के साथ पहुंची. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मायागंज भागलपुर भेज दिया गया है. वहीं एक अन्य अपराधी की तलाश जारी है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL

FirstBihar संवाददाता