ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

दारोगा की जमकर पिटाई, शराब के नशे में बदमाशों ने खूब पीटा

BHAGALPUR : बिहार में एक ओर कोरोना संकट तो दूसरी ओर अपराधियों ने आतंक मचा रखा है. राज्य में क्राइम का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रही है. हत्या और बलात्कार की वारदात के अब अब प

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में एक ओर कोरोना संकट तो दूसरी ओर अपराधियों ने आतंक मचा रखा है. राज्य में क्राइम का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रही है. हत्या और बलात्कार की वारदात के अब अब पुलिसकर्मियों पर भी हमले होने लगे हैं. जी हां, ताजा मामला भागलपुर जिले का है. जहां शराब के नशे में कुछ बदमाशों ने मिलकर एक दारोगा की जमकर पिटाई कर दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना भागलपुर जिले की है. जहां एससी-एसटी थाने के थानेदार को कुछ बदमाशों ने मिलकर पीट दिया. बताया जा रहा है कि शराब के नशे में उन्होंने की दारोगा की बुरी तरह पिटाई की. जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए. पिटाई के शिकार थानेदार की पोस्टिंग खगड़िया में है. वे खग‍ड़िया से किसी केस के सिलसिले में जांच के लिए भागलपुर आए थे.


जानकारी के मुताबिक खगड़िया जिले के एससी-एसटी थाने के थानेदार राजीव कुमार को बदमाशों ने शराब के नशे में पिटाई कर दी. तिलकामांझी इलाके के प्राणवती लेन में बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया. भागलपुर के प्राणवती लेन में भी उनका घर है. वहां काम चल रहा है. उसे देखकर वे खगड़िया लौटने वाले थे. वे अपने चार पहिया वाहन से गुजर रहे थे, तो उनके सामने एक ई-रिक्शा वाले ने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी. उस ई रिक्‍शे पर सवार सभी व्यक्ति शराब के नशे में थे. गाड़ी हटाने के नाम पर दारोगा से उन लोगों का विवाद शुरू हो गया. इतने में ही ई-रिक्शा पर सवार लोगों ने दारोगा के साथ मारपीट शुरू कर दी. उन्होंने घटना की जानकारी तिलकामांझी पुलिस को दी.


जानकारी मिलते ही तिलकामांझी चौकी इंचार्ज मिथिलेश कुमार ने मौके पर दारोगा भानु प्रसाद सिंह को भेजा. उन्होंने मारपीट करने वाले झोपड़पट्टी के नेपाली यादव को पकड़ा. वह शराब के नशे में था. मारपीट का आरोप दारोगा ने राणा यादव, राजा यादव, नेपाली यादव, मनोज यादव और किंकर साह पर लगाया है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.