ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

बिहार: धारदार हथियार से युवक की बेरहमी से हत्या, पत्नी के अवैध संबंध को लेकर मर्डर की आशंका

BHAGALPUR: बिहार में बेखौफ बदमाश एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा घटना भागलपुर से सामने आई है, जहां अपराधियों ने धारदार हथियार से काटकर एक शख्स की बेरहमी से

बिहार: धारदार हथियार से युवक की बेरहमी से हत्या, पत्नी के अवैध संबंध को लेकर मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BHAGALPUR: बिहार में बेखौफ बदमाश एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा घटना भागलपुर से सामने आई है, जहां अपराधियों ने धारदार हथियार से काटकर एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना बाथ थाना क्षेत्र के आभा रतनपुर के गहरा पुल के पास की है।


मृतक शख्स की पहचान रतनपुर गांव निवासी मनोज दास के 28 वर्षीय बेटे करण कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम करण बाजार जाने की बात कह कर घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजन रातभर करण को तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह परिजनों को खबर मिली की करण की हत्या कर दी गई है और उसका शव गहरा पुल के नीचे से बरामद किया गया है। मृतक के पिता ने ससुराल के लोगों पर ही करण की हत्या करने का आरोप लगाया है। 


मृतक पिता मनोज दास और भाई दीपक कुमार ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि मृतक करण कुमार के बेटे अंकुश कुमार की बीते दिनों वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई थी। सरकार के तरफ से करण को मुआवजे के तौर पर चार लाख रुपए मिलने वाले थे। करण उन चार लाख रुपयो से घर बनाने की सोंच रहा था। मृतक करण का सजौर थाना क्षेत्र के चक नारायणपुर में ससुराल था। करण के ससुर और जीजा चाहते थे कि वह ससुराल में ही घर बनाए और उसके लिए जमीन देने को तैयार थे। लेकिन करण ससुराल में घर बनाने से इनकार कर रहा था। 


करण को शक था कि उसकी पत्नी गुड़िया का उसके जीजा से अवैध संबंध चल रहा था। जिसके कारण जीजा चाह रहा था कि करण ससुराल में घर बनाए, लेकिन करण इसके लिए तैयार नहीं था। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि इसी बात को लेकर ससुरालवालों ने ही करण की हत्या को कर दी है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलाहल पुलिस मृतक की पत्नी गुड़िया देवी को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है| 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता