ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

बिहार : रेलवे स्टेशन पर खंभे से लटका मिला युवक का शव, घटनास्थल से बाइक और मोबाइल टैब बरामद

BHAGALPUR : खबर भागलपुर से आ रही है. जहां जमालपुर के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर एक युवक का शव फंदे से लटका पुलिस ने बरामद किया है. घटना के बाबत बताया जा रहा है कि उक

बिहार : रेलवे स्टेशन पर खंभे से लटका मिला युवक का शव, घटनास्थल से बाइक और मोबाइल टैब बरामद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : खबर भागलपुर से आ रही है. जहां जमालपुर के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर एक युवक का शव फंदे से लटका पुलिस ने बरामद किया है. घटना के बाबत बताया जा रहा है कि उक्त युवक भारत फाइनेंसियल इंक्लूजन बैंक सुल्तानगंज में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत था. जिसका शव सुल्तानगंज स्टेशन के पुल संख्या 330/03 के समीप मुंह पर कपड़ा डाला पोल से लटका मिला. 


शव पुलिस ने बरामद किया है पुलिस ने घटनास्थल से युवक का बाइक और मोबाइल टैब भी बरामद किया है घटना के बाबत बताया जा रहा है कि मृतक भागलपुर जिले के नवगछिया रंगरा थाना क्षेत्र के साधु पुर गांव के रहने वाले स्वर्गीय मंगल शर्मा के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है.


वहीं फाइनांस कंपनी के मैनेजर सुमित ने बताया कि मृतक युवक सुल्तानगंज के दिलगौड़ी मोड़ के पास किराया के मकान में रहकर कम्पनी में फील्ड ऑफिसर के रूप में कार्य कर रहा था. जो गुरुवार आफिस आया था. और फील्ड में पैसा का कलेक्शन करके 99 हजार ऑफिस में जमा करके फिर ऑफिस से निकल गया और मैनेजर को बोला कि वे असरगंज जा रहा है और उसके पास 50 हजार रुपये कलेक्शन का पैसा और है. उसके बाद से मृतक का फोन स्विच ऑफ हो गया. 


तब से ऑफिस के स्टाफ ने काफी खोजबीन किया. लेकिन नहीं पता चला और आज सुल्तानगंज के रेलवे ट्रैक के किनारे पाया में शव लटका मिला है. लोगों में चर्चा है कि लूट के दौरान युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के किनारे पाया से लटकाया गया है. वहीं परिजन को सूचना दे दिया गया. फिलहाल रेल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए हत्या या आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है.


टैग्स