ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार में इंजीनियर के घर विजिलेंस की रेड, एक करोड़ 47 लाख की संपत्ति जब्त

BHAGALPUR: भागलपुर में बिहार राज्य पुल निर्माण लिमिटेड के सिनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर श्रीकांत शर्मा के भागलपुर स्थित आवास कार्यालय में विजिलेंस ने छापेमारी की। इस दौरान 1,47,41,569/

बिहार में इंजीनियर के घर विजिलेंस की रेड, एक करोड़ 47 लाख की संपत्ति जब्त
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में बिहार राज्य पुल निर्माण लिमिटेड के सिनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर श्रीकांत शर्मा के भागलपुर स्थित आवास कार्यालय में विजिलेंस ने छापेमारी की। इस दौरान 1,47,41,569/ (एक करोड़ सैंतालीस लाख इकतालीस हजार पाँच सौ उनहत्तर) रूपये की संपत्ति बरामद किया गया है। भागलपुर के हनुमान नगर स्थित G+3 आलीशान मकान की तलाशी ली गयी। जिसमें कैश, सोने चांदी के जेवरात सहित कई दस्तावेज बरामद किया गया। 


छापेमारी के दौरान 97,80,000/- ( सत्तानवे लाख अस्सी हजार) कैश, सोने एवं चाँदी के 67,50,422 रुपये के जेवरात, 18 कैरेट के सोना का जेवरात 709.240 ग्राम मूल्य 31,63,210/- रू, 24 कैरेट के सोना का बिस्कुट एवं टुकड़ा 580.5 ग्राम मूल्य 34,53,975/- रुपये, 3 किलो 230 ग्राम का चाँदी का जेवरात मूल्य 1,33,237/- रू०, 18 बैंकों के पासबुक,10 पॉलिसी में निवेश के कागजात, 20 जमीन के डीड का कागजात, उपर्युक्त प्राप्त नकद राशि एवं आभूषणों के अतिरिक्त आरोपित द्वारा अपने एवं अपने परिजनों के नाम से चेक अवधि में अर्जित की गयी अचल संपत्ति का मूल्य 2,39,11,236/- (दो करोड़ उनतालीस साब म्यारह हजार दो सौ छत्तीस रुपया एवं चल सम्पत्ति का मूल्य 79,00,000/- (उनासी लाख) रुपये का पता चला है। जिसे विजिलेंस ने जब्त किया है। 


विजिलेंस की टीम ने श्रीकांत शर्मा को गिरफ्तार किया है। निगरानी विभाग के डीएसपी सत्यकाम ने बताया कि 24 जुलाई को श्रीकांत शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक्शन लिया गया है। इसको लेकर कोर्ट से सर्च वारंट ले लिया गया था। पटना निगरानी विभाग की टीम ने यह छापेमारी की। इतनी मात्रा में कैश और गहनों को देखकर टीम भी हैरान रह गयी। नोट को गिनने के लिए मशीन तक मंगाना पड़ गया। 

टैग्स