ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बिहार में डबल मर्डर : सनकी युवक ने पीट-पीटकर एक महिला और पुरूष की कर दी हत्या, पुलिस ने किया अरेस्ट

BHAGALPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक

बिहार में डबल मर्डर : सनकी युवक ने पीट-पीटकर एक महिला और पुरूष की कर दी हत्या, पुलिस ने किया अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक युवक ने दो लोगों की जान ले ली है। हालांकि, घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार,जिले में एक युवक ने दो लोगों को पीट-पीट कर मार डाला। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे की बताई जा रही है। जहां   जीरोमाइल क्षेत्र अंतर्गत रानी तालाब के पास युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल इस घटना में मृत दोनों लोगो की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं हत्या करने वाले की पहचान फतेहपुर के आजाद के रूप में की गयी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


बताया जा रहा है कि, जीरोमाइल के रानी तालाब के पास एक फतेहपुर निवासी आजाद ने दो लोगों को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। यहां लाठी और लोहे के रॉड से दोनों की पिटाई की गयी। जिससे एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि महिला को गंभीर हालत में पुलिस ने अस्पताल लाया। जहां इलाज के क्रम में उसकी भी मौत हो गई। हत्यारोपित के बारे में सनकी होने की चर्चा लोग कर रहे हैं। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। वहीं अहले सुबह हुए इस वारदात ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। 


इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही घटना की जानकारी मिलते ही भागलपुर के एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। हत्यारोपित आजाद को सिटी डीएसपी की टीम में शामिल जीरोमाइल थाना प्रभारी कौशल भारती समेत अन्य पुलिस बल ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों मृतकों के बारे में पता लगाने में जुटी है. वहीं घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है।