ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में डीएम से ठगी की कोशिश, साइबर अपराधियों ने कमिश्नर बनकर भेजा पेमेंट लिंक

BHAGALPUR: खबर भागलपुर से आ रही है, जहां साइबर अपराधियों ने डीएम सुब्रत सेन से ठगी की कोशिश की है। साइबर ठगों ने खुद को कमिश्नर बताते हुए डीएम से ठगी का शिकार बनाने की कोशिश की। डी

बिहार में डीएम से ठगी की कोशिश, साइबर अपराधियों ने कमिश्नर बनकर भेजा पेमेंट लिंक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: खबर भागलपुर से आ रही है, जहां साइबर अपराधियों ने डीएम सुब्रत सेन से ठगी की कोशिश की है। साइबर ठगों ने खुद को कमिश्नर बताते हुए डीएम से ठगी का शिकार बनाने की कोशिश की। डीएम के निर्देश पर जोगसर थाने में साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।


आम लोगों के साथ साथ अब शातिर साइबर अपराधी सरकारी अधिकारियों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप प्रोफाइल पर कमिश्नर की फोटो लगाकर डीएम सुब्रत सेन से ठगी की नाकाम कोशिश की। खुद को कमिश्नर बता ठगी की कोशिश करने वाले साइबर अपराधी ने डीएम के व्हाट्सएप पर ऑनलाइन शॉपिंग के पेमेंट गिफ्ट का लिंक शेयर किया था। डीएम के निर्देश पर जगदीशपुर सीओ ने जोगसर थाने में केस दर्ज कराया है।


थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस साइबर सेल की मदद से अपराधी का पता लगाने में जुट गई है। बता दें कि जिले में इन दिनों साइबर अपराधियों का बड़ा नेटवर्क सक्रिय है, जो आए दिन लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। साइबर अपराधी नए नए हथकंडे अपना कर लोगों को ठगी का शिकार बनाने की फिराक में लगे रहते हैं।