ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, बीच बाजार फायरिंग कर शख्स को मौत के घाट उतारा

BHAGALPUR : खबर भागलपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना हबीबपुर थाना क्षेत्र के करोड़ी बाजार रोड की है। यहां अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरि

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, बीच बाजार फायरिंग कर शख्स को मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR : खबर भागलपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना हबीबपुर थाना क्षेत्र के करोड़ी बाजार रोड की है। यहां अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतक की पहचान हबीबपुर के मोमिन टोला निवासी मो. खुर्शीद के 30 वर्षीय बेटे मो. सन्नी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सन्नी फेरी का काम करता था और कपड़े बेचकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार को सन्नी कपड़ा बेचने के लिए घर से निकला था इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने उसपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद सन्नी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने घायल सन्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। किस कारण से सन्नी की हत्या की गई फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता